हादसे को न्योता देता सरायकेला से चाईबासा जाने वाली सड़क…

सरायकेला से चाईबासा जाने वाली सड़क पर बिरसा चौक के समीप सड़क धसने से बड़ा गड्ढा हो गया है इससे आये दिन बड़ा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों का परिचालन होता है सरायकेला के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने जिला सरायकेला खरसावां के उपायुक्त को पत्र लिखकर सड़क मरम्मत का आग्रह किया है। साथ ही मांग पत्र में उल्लेख किया गया की स्टेट लाइट भी वर्षों से खराब पड़ी है सड़क में गड्ढे होने व लाइट खराब होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है पत्र में उन्होंने अविलंब सड़क की दुरुस्त करने व खराब पड़ी स्टेट लाइट को ठीक करने का आग्रह किया है।
