Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्मृति ईरानी के खिलाफ उम्मीदवार की रेस में प्रमोद तिवारी की बेटी का नाम आगे, कांग्रेस दे सकती है टिकट

सूत्रों के हवाले से कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर है कि अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा प्रत्याशी हो सकती हैं. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को अमेठी से चुनाव लड़ाया जा सकता है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रमोद तिवारी को खुद या फिर बेटी को अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए कहा था।

प्रमोद तिवारी ने पहले ही किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. बेटी को भी प्रमोद तिवारी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान के दोबारा हस्तक्षेप के बाद प्रमोद तिवारी बेटी को लड़ाने के लिए तैयार हो गए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को कांग्रेस अमेठी से प्रत्याशी घोषित कर सकती है, आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ के लालगंज सीट से कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *