Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में मतदाता सूची में त्रुटि सुधार को लेकर एडीसी ने बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ की बैठक

सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कुचाई प्रखंड सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में त्रुटि सुधार को लेकर अपर उपायुक्त संजय कुमार दास ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक किया.अपर उपायुक्त श्री दास ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची को आधार नंबर से लिंक करने,सूची में नाम जोड़ने,घटाने और संशोधन करने के बारे में जानकारी दी.उन्होंनें कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र के मूलभूत सुविधा को भी देखा जा रहा है.वहीं विकलांग लोगों के लिए भी डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है.मौके पर प्रभारी बीडीओ प्रधान माझी,सीओ शीला उरांव,मनोज कुमार महतो,सानो मुर्मू,अभिषेक सिंहदेव आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *