Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ज्योति अग्रवाल हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

सरायकेला।जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 33 कान्दरबेड़ा के पास 29 मार्च को प्लाईवुड कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य शूटर को सरायकेला जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल भी बरामद किया है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार ने बताया कि हत्याकांड के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मर्डर के मास्टरमाइंड मृतका ज्योति अग्रवाल के पति रवि अग्रवाल समेत हत्याकांड में शामिल पंकज साहनी, रोहित दुबे ,मुकेश मिश्रा को 1 अप्रैल को गिरफ्तार किया था ,जिसके बाद पुलिस ने कांड अनुसंधान करते हुए मुख्य शूटर विशाल प्रसाद एवं प्रकाश उर्फ बोंडा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक सिल्वर रंग का पिस्टल ,गोली का खोखा ज़ब्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल मुख्य रूप से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि इससे पूर्वी मृतका के पति ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए एक अन्य गिरोह से भी हत्या को अंजाम देने के लिए संपर्क किया था।

शूटर विशाल थाना में था निजी चालक ,हत्या के लिए तीन लाख लिए थे एडवांस:-
ज्योति अग्रवाल हत्याकांड का मुख्य शूटर विशाल प्रसाद पूर्व में जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना का निजी चालक था, विशाल ने मृतका के पति रवि अग्रवाल से 3 लाख पिस्टल खरीदने के लिए दिए थे।कुल 16 लाख में हत्या की सुपारी दी गई थी, बताया जाता है कि शूटर विशाल प्रसाद कोर्ट में सरेंडर करने वाला था ।इससे पूर्व पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *