Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के ग्राम बालियासाई में भक्ति भावना एवं आस्था के साथ मां मंगला पूजा धूमधाम से संपन्न


राजनगर प्रखंड की बालियासाई में मां मंगला पूजा कमेटी के द्वारा आयोजित भक्ति भावना एवं आस्था के साथ मां मंगला पूजा धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के तहत भक्त श्रद्धालु गाजे बजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां पुजारी सुकदेव पात्र पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई , कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह-जगह माता की पारंपरिक शंख ध्वनि वह हुडहुड़ी के साथ स्वागत करती हुई पूजा की गई सभी महिलाएं कलश लेकर झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर सभी श्रद्धालु पूजा अर्चना किये। पूजा के दौरान नए फल , फूल , आम , केन्दु ,चाहर , साल फुल मां मंगला देवी को चढ़ाए। मन्नत उतारने के लिए श्रद्धालु ने केला , लड्डू , नारियल चढ़ाएं। महिलाएं मां मंगला देवी की अपने परिवार वह गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी ।


पूजा को सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्य – पिंटू पत्र , रिंकू पत्र , बाबलू तांती , कालीचरण तांती , अर्जुन तांती , राजा पान , बनमाली पत्र , अमूल्य केसरी , मोतीलाल तांती जगदेव तांती एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *