Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सनातन धर्म का अपमान कर रहा है विपक्ष, चुनाव में होगा धराशाई – लक्ष्मीकांत वाजपेई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई के सरायकेला जिला कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ काल से जुड़े पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।सरायकेला का विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला के संरक्षण हेतु बना हुआ कला केंद्र के बंद होने पर भी उन्हें अफसोस जताया उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस सनातन संस्कृति और धर्म पर आए दिन हमला करती है। परंतु कांग्रेस व उनके नेता इसके विरोध में एक शब्द नहीं बोलते हैं। सनातन धर्म की निंदा और अपमान करने वालों की मानसिकता इस लोकसभा चुनाव में धराशायी हो जाएगी।

जिला संगठन प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा- भाजपा सरकार की नीति और नियत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है। विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर ले, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता में बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा
फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है। जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि कार्यकर्ता 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता से जुटा है। जनता में बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है।

विधानसभा के सह संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि इंडी एलाइंस जहां सनातन धर्म का अपमान कर रही है वही इस क्षेत्र की विश्व प्रसिद्ध संस्कृति कला छऊ नृत्य को समाप्त करने में तुली पिछले वर्ष से विश्व प्रसिद्ध कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बना एकमात्र राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में एक भी कर्मचारी एवं अधिकारी नही है केंद्र में लगभग ताला लग चुका है चैत्र पर्व के नाम पर स्वार्थी तत्व हावी है जबकि एनडीए गठबंधन और माननीय मोदी जी द्वारा इस क्षेत्र के कई उम्दा कलाकारों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है उन्होंने इस विषय की जानकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई को दी गई उन्होंने विषय को गंभीरता से लिया मौके पर प्रवेश प्रदेश प्रवक्ता जी तुबिद जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जी व कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *