Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला प्रशासन द्वारा चैत्र पर्व छऊ महोत्सव 2024 का शुभारंभ भैरव पूजा से किया गया


सरायकेला : जिला प्रशासन द्वारा रविवार को चैत्र पर्व छऊ महोत्सव से जुडे घट-पाट अनुष्ठान के दौरान भैरव पूजा किया गया। भैरव पूजा में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने स्वयं यजमान के रूप में पूजा में बैठकर प्राचीन परंपराओं का निर्वाह किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा चैत्र पर्व छऊ महोत्सव का आगाज किया जा रहा है। जिसमें पहले दिन भैरव पूजा हुई।

पूरे विश्व की अमन चैन एवं शांति के लिए यह पूजा की जाती है जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु प्रतिवर्ष शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस वर्ष भी दोपहर 1:30 बजे से प्रसाद वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्राप्त किए। परंपरा के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी शुबह 11:00 बजे खरकाई नदी किनारे भैरव पीठ पहुंचे तथा पूजाअर्चना की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कलाकारों के साथ मिलकर पारंपरिक पारीखंडा नृत्य भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *