Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के टिऊनियाॅं में श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ 73 कुंज का हुआ समापन

सरायकेला के अन्तर्गत ग्राम टिऊनियाॅं में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति टिऊनियाॅं के द्वारा श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ 73 कुंज हुआ समापन। धीरेंद्र महतो ने कहा कि 73 कुंज आज सोमवार को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। संकीर्तन समापन पर हजारों महिलाओं पुरुषों ने पूरे गांव हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये,जिससे पूरा गांव हरि नाम से भक्तिमय में हो गया। नौ दिनों तक गांव का उत्सव था।

रविवार को जागरण रात में 150,000 एक लाख पचास हजार श्रद्धालु उड़ीसा , बंगाल बिहार , झारखंड एवं आसपास गांवों के 73 कुंज को दर्शन करने पहुॅंचे थे। सभी श्रद्धालुओं ने 73 कुंज में राधा कृष्ण को भोग चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ी। सभी भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर जीवन की रोग मुक्त एवं खुशहाली के कामना की। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद , खिचड़ी , दाल ,भात सब्जी एवं चाय दिया गया। देव सभा , सांप का प्रर्दशनी, मिना बाजार , इलेक्ट्रिक झूला, विभिन्न प्रकार के झूला, विभिन्न प्रकार खिलौना, आदि देखने में बहुत ही भीड़ था। सरायकेला प्रशासन द्वारा पुक्ता व्यवस्था किया गया , सुरक्षा के लिए पूरी मेला में कमेटी के सदस्य 24 घंटे देखरेख में लगे थे । सुरक्षा के लिए मंदिर से लेकर 73 कुंज एवं पूरे मेले परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे । योगदान देने वाले संप्रदाय मंडली , पश्चिम बंगाल , पुरुलिया, मिदनापुर एवं झारखंड के 100 कीर्तन मंडली सभी कुंज में सिरियल से संकीर्तन किये। हरि कीर्तन से आवाज से चारों तरफ भक्तिमय एवं संकीर्तन दिखने वाले सभी श्रद्धालु खुशीयों से झूम जाते हैं।


व्यवस्थापक श्री मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी राम बाबा आश्रम विजय दुगनी। श्री मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी बाबा ने कहा कि पंचभूत का बना हुआ शरीर एक दिन में मिट्टी में मिल जाएगी खाली हाथ आए हैं खाली हाथ चले जाएंगे केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा। जेबीकेएसएस के केंद्रीय महासचिव श्रीजन हाईबुरु एवं दामोदर हांसदा 73 कुंज में श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर सुख-शांति, रोग मुक्त, विश्व शांति का आशीर्वाद मांगे।
73 कुंज को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष – धीरेंद्र महतो , सचिव – श्रीनिवास महतो, कोषाध्यक्ष- दिनेश महतो सदस्य – प्रेमचंद महतो , कैलाश महतो , मनोहर महतो , मोहन महतो , बबलु लोहार , लोबिन लोहार , छुटू महतो झुन्टू महतो , सुनील महतो , शिवचरण महतो, मनसा महतो , कार्तिक महतो , भागीरथ महतो , लवीन महतो , राधेश्याम महतो , हरि महतो, जागेश्वर महतो, सुनील महतो, पुकलु महतो , अरुण महतो, राजेश महतो , आदित्य महतो, अजीत महतो , रवि महतो शिवचरण महतो , कांग्रेस महतो , तिलक बारिक , पप्पू महतो , कांग्रेस महतो , सत्यनारायण महतो , सुशील महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *