खरसावां पहुचें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरणमुंडा का भव्य स्वागत, शहीदों को दी श्रद्वाजंलि, मंदिर में टेका माथा
खरसावां : खूंटी लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा का आज खरसावां झामुमों कार्यालय में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया। झामुमो, कांग्रेसी एक दूसरे की को मुंह मीठा कर इस बार खूंटी लोकसभा से पक्की जीत को लेकर कार्यकर्ता आश्वस्त दिखे। वही इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक दशरथ गागराई के साथ खरसावां के बीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्वाजंलि दी। साथ ही खरसावां के हरिभंजा के जगन्नाथ मंदिर में माथा टेकर जीत की प्रार्थना किया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना इतिहास है। कांग्रेसियों ने 200 साल पुराने अंग्रेजों के राज पाट को समाप्त किया। कांग्रेसियों ने अंग्रेजों को भगाने का काम किया। अबकी बार हम लोग इस देश से भारतीय जनता पार्टी को भगाने का काम करेंगे। झामुमों, सीपीआई, सीपीएफ, आप आदि पार्टी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को भगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम जन विरोधी गरीब विरोधी है। इसके खिलाफ मोर्चा खोलकर जनता के बीच जा रहे हैं और अबकी बार जरूर कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक अपने तन मन धन से खूंटी लोक सभा सीट को निकालने में मदद करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक देवेन्द्रनाथ चापिया, बांसती गागराई, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिप कालीचरण बानरा, जियाउल हक, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुभकार, मान सिंह मुंडा, करम सिंह मुंडा, छोटराय किस्कू, भवेश मिश्रा, रानी हेम्ब्रम, राज बागची, अरूण जामुदा, अर्जुन गोप, धानु मुखी, मुन्ना सोय, फिरोज इराकी, संजय पधान, धमेन्द्र सिंह मुंडा सहित झामुमो, कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खरसावांः फोटो संख्या 1 खरसावां के बीर शहीदों को नमन करते इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा व अन्य।
