Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दुमका में भीषण दुर्घटना,जिसमें एक किशोरी की मौत…

Dumka:नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को भीषण दुर्घटना हो गई, जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई। बताया जाता है कि सोनवाडंगाल मोहल्ले में सुबह नल पर मुंह धो रही दो बहनों को कार सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 साल की मुस्कान कुमारी की मौत हो गई।

हादसे से नाराज लोगों ने कार चालक सुनील कुमार मंडल की जमकर पिटाई कर दी। सुनील कुमार दुमका जिले के गोपीकांदर स्थित प्रखंड कार्यालय में बड़ा बाबू हैऔर देवघर जिले के झिलुआ का निवासी है। वह शहर के दुखु पोखर के पास.रहकर गोपीकांदर आना जाना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *