Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग तथा ELC – LS-2024 कि संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

आज दिनांक 9. 4.2024 को जिला प्रशासन के दिशा निर्देश तथा माननीय कुलपति के मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग तथा ELC – LS-2024 कि संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का आरंभ विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर प्रांगण से किया गया जो की खरकई लिंक रोड से होते हुए गोपाल मैदान गोल चक्कर पहुंचकर पुनः वापस विश्वविद्यालय प्रांगण में लौटा। रैली में लगभग 250 छात्राएं तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। इसमें मतदान तिथि 25 मई 2024 को सभी मतदाताओं को बूथ पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई।


इसके बाद प्रांगण में ही एनएसएस विंग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली के सफल संचालन में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ० ग्लोरिया पूर्ति, प्रोग्राम ऑफिसर जॉ सुनीता कुमारी, ELC – कोऑर्डिनेटर डॉ०सोनाली सिंह, तथा डॉ छगनलाल अग्रवाल , डॉ०सनातन दीप , डॉ०रत्ना मित्रा, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ० कामिनी कुमारी,डॉ० नूपुर अन्विता मिंज तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *