Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के बुरूडीह में मां मंगला ओषा पूजा धूमधाम से संपन्न

राजनगर प्रखंड के बुरुडीह में अशोक मुखी , बिष्टु मुखी के घर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्ति भाव एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा पूजा धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के तहत पूजा स्थल से श्रद्धालु गाजे बजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां पुजारी पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई , कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह-जगह माता की पारंपरिक शंख ध्वनि व हुडहुड़ी के साथ स्वागत करती हुई पूजा की गई।

सभी महिलाएं कलश लेकर झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित कर पुजारी ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना किये, पुजा के समय मां मंगला का कहानी सुनाये, सभी ने ध्यान पूर्वक सुने , इसके बाद सभी श्रद्धालु ने बारी-बारी से पूजा अर्चना किये। पूजा के दौरान नए फल , फूल , आम , केन्दु ,चाहर , साल फुल मां मंगला देवी को चढ़ाए। मन्नत उतारने के लिए श्रद्धालु ने केला , लड्डू , नारियल चढ़ाएं। महिलाएं मां मंगला देवी की अपने परिवार वह गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी। पूजा को सफल आयोजन के लिए – अशोक मुखी, दुर्गा मुखी ,अरुण मुखी , राजकुमार मुखी , विशाल मुखी , राजकिशोर मुखी , राजू मुखी , मगधो मुखी , श्याम मुखी , राम बाबू मुखी , अमर मुखी एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *