Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ईद,छऊ महोत्सव व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सरायकेला: स्थानीय सदर थाना परिसर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह की अध्यक्षता में ईद,छऊ महोत्सव व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सीओ प्रवीण कुमार सिंह,थाना प्रभारी हीरालाल कुमार,सदर अस्पताल के डॉ चंदन पस्वानन समेत अन्य उपस्थित थे। बैठक के माध्यम से ईद,छऊ महोत्सव,सरहुल और रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए लोगों से अपील की गई। इसमें पर्व के दौरान मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने,क्षेत्र के सभी मंदिर व ईदगाह परिसर के आस पास साफ सफाई व लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *