Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर थाना में रामनवमी , सरहुल, मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

राजनगर थाना में बुधवार को रामनवमी , मोहर्रम व सरहुल त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी हरीश चन्द्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीयो मलय कुमार एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सहित शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न बजरंगबली पूजा कमेटी की पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रशासन ने देश में जारी चुनाव आचार संहिता के गाइडलाइन के अनुसार ही रामनवमी , सरहुल व मोहर्रम का त्यौहार मनाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने पूजा कमेटी से तय रूट चार्ट पर ही रामनवमी का जुलूस निकालने का निर्देश दिया। बीडियो मलिक कुमार ने कहा कि हमारा देश एक पंथनिरपेक्ष देश है। अपना अपना त्योहार आपसी भाईचारे , सद्भाव व प्रेम से मनाऐं उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का समय है , सभी आचार संहिता पालन करें , धार्मिक आयोजनों में राजनीतिक दल का झंडा का उपयोग बिलकुल न करें । साथ ही सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी हाल में आपत्तिजनक पोस्ट न करें।


वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पूजा कमेटियों से अपेक्षा है रहेगा जिस तरह राजनगर में हर वर्ष त्यौहार शांति से मनाया जाता है वैसे ही आगे भी शांति कायम रखने में सहयोग करें। डीजे ना बजाए। शांतिपूर्ण शोभा यात्रा निकाले। राजनगर में चार लाइसेंसी की पूजा कमेटी है। जिसमें बजरंगबली पूजा कमेटी हेंसल, एदल , गउर्धन व मुरुमडीह शामिल है, इसके अलावे अन्य गैर लायसेंसी पूजा कमेटी भी है। जिन्हें प्रशासन से अनुमति लेकर त्यौहार मनाने का निर्देश दिया। वही अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के नायब सदर शेर मोहम्मद ने बताया कि गुरुवार को सुबह 7:00 बजे शोभापुर ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। जुलूस नहीं निकलेगा। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा , हीरालाल सतपथी , दिलीप महतो , मुखिया राजो टुडू , गोपाल सरदार , सुजीत राउत , विनोद ज्योतिषी, ब्रजेश कुटिया ,मार्शल पूर्ति , रामरतन महतो , श्याम टुडू , लखींद्र लोहार , विजय पूर्ति आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *