Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आर्टिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पारंपरिक चैत्र पर्व का होगा आयोजन, प्रशासन के अयोजन से नाराज स्थानीय कलाकार

सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से जेल रोड बजरंगबली मंदिर के समक्ष मैदान में पारंपरिक चइत परब 2024 आयोजन का विधिवत पारंपरिक मिट्टी गोबर से तैयार आसर का पूजा पाठ कर आज अखाड़ा माडा के साथ शुभारंभ किया जायेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि आगामी 13 अप्रैल को रात – 9:00 बजे मंच का उदघाटन एसोसिएशन के संरक्षण मनोज चौधरी के कर कमलों से सुसंपन्न होगा,तत्पश्चात छऊ के पुरोधाओं को एसोसिएशन द्वारा अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया जायेगा,तदोपरांत शिव आराधना यात्राघट के साथ पूरे रात सिर्फ सरायकेला शैली का ही एक से बढ़कर एक नृत्य सभी अखाड़ो के मंचस्थ छऊ के वरीय कलाकार पुराने पारंपरिक नृत्य करेंगे, जिसमें आरती राधा कृष्ण, हर पार्वती, मयूर, नाविक, धीवार, सागर, चंद्रभागा, गरुड़ बासुकी, रात्रि, वरषा और दुर्गा सहित काफी संख्या में नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव सुदीप कबी, गुरु मनोरंजन साहू,गुरु रजत पटनायक,गुरु आशीष कर,कामेश्वर भोल,,काशीनाथ कर,राजेश गोप,सुनील दुबे,रूपेश साहू,नीरज पटनायक,अभिनाश कवि,अमित साहू,लिटन महांती,अनिल पटनायक,प्रदीप बसा, पारस नाथ पाथाल,पातु सिंह,पंकज साहू,सनत साहू, शुशील आचार्य, मंगला मुखी, शानकु महतो विनोद प्रधान, लालू महतो, विभीषण महतो सहित काफी संख्या में कलाकार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *