Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 के पंचर बनाने की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

जमशेदपुर : ईद के दिन जहां सब लोग खुशियां मना रहे हैं वहीं मोहम्मद असलम के घर में गम पसर गया है। मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 के एक पंचर दुकान में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताते हैं कि 50 हजार की कीमत का सामान जलकर खाक हुआ है। पंचर बनाने का सारा सामान, टायर आदि जल गया है। मशीन भी जल गई है। दुकान में आग लगने की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक मोहम्मद असलम दौड़कर दुकान पर पहुंचे। तो देखा पूरी दुकान जल रही थी। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। मोहम्मद असलम ने बताया कि यही दुकान उनके जीने का सहारा थी। किसी से वह रोजी-रोटी चलाते थे। आग लगन के कारणों का पता नही चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *