Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मौसम अपडेट:13 अप्रैल तक रांची समेत 10 जिलों में बारिश की संभावना

रांची :-रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर राज्यभर में देखा जा रहा है। इस कारण से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। यह स्थिति 16 अप्रैल तक बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी संभव है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 10 जिलों में 11 से 13 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से रांची के अलावा रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले के कुछ हिस्से में बारिश संभव है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जिससे लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *