झारखंड में बारिश के आसार, कहीं-कहीं चल सकती है रफ्तार में हवा
रांची : झारखंड में अगले तीन रोज तक मौसम का बदला-बदला मिजाज रह सकता है। कल यानी 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में बारिश होने के आसार हैं। यह जानकारी रांची के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को दी।
