आजादनगर में लड़ -झगड़कर पत्नी को मायके भेज पति ने कर ली दूसरी शादी, एसएसपी ऑफिस में महिला का छलका दर्द
जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड नंबर 17 के हुसैन मोहल्ला की रहने वाली महिला शहनाज परवीन को मायके में छोड़कर उसके पति बिस्मिल मोलन आरिफ ने दूसरी शादी कर ली है. इस मामले में न्याय के लिए पीड़िता का एसएसपी ऑफिस में दर्द छलका. महिला शहनाज का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जाती थी, लड़-झगड़कर उसे चार माह पूर्व मायके भेजा गया है और बिना बताये उसके पति ने 2 अप्रैल को दूसरी शादी कर ली है।

उसका आरोप है कि उसके पति को बेटी नहीं बेटा चाहिए था, जिसक कारण वह उसे मायके में छोड़कर दूसरी शादी कर लिया. महिला शाहनाज ने जुगसलाई और साकची महिला थाना में शिकायत दर्ज कराया है. शाहनाज का पति जुगसलाई के पुरानी बस्ती में दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है. पीड़िता को उसके पति से बच्ची और उसकी खर्च चाहिए. इसी न्याय के लिए महिला दर दर भटक रही है.
