आदित्यपुर बस्ती में धूमधाम से माता अन्नपूर्णा को दी गई विदाई
अन्नपूर्णा जन कल्याण संघ ,श्री श्री सार्वजनिक अन्नपूर्णा पूजा कमेटी आदित्यपुर बस्ती में धूमधाम से माता को पूजा अर्चना कर दी विदाई | बिगत 80 वर्षों से यह पूजा यहां के पूर्वज करते हुए आ रहे हैं पूजा चैत्र नवरात्रि के अवसर में किया जाता है चार दिनों का यह पूजा बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुई प्रतिदिन भोग वितरण का आयोजन श्रद्धालुओ के लिए किया गया है जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते रहे।

कमेटी के अध्यक्ष अजय नदी एवं उपाध्यक्ष संजय सतपथी एवं अमित नदी जोरसोर में इस पूजा को सफल बनाने में पूरी मेहनत लगा दी साथ ही साथ कमेटी के कैशियर राधा कांत नदी ,जॉइंट सेक्रेटरी समीर नदी, ट्रेजर ऋषि नदी , सचिव विश्वजीत पॉल , सक्रिय सदस्य गौतम पॉल, महावीर पॉल, सागर नायक, मिथुन मोरल, संजय नंदी साथ ही साथ पुराने कमेटी मेंबर के पूर्व सचिव तुलसी गोराई,पूर्व ट्रेजर सनातन प्रमाणिक , निखिल नदी, खोकन कुंडू , सुधांशु पाल , फटिक नदी आदि सदस्यों का काफी सहयोग रहा विसर्जन का आयोजन आज पूरे विधि विधान के साथ किया गया
