Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी में निर्माणधीन कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधारी गांव के पांडूसाई टोला में निर्माणधीन कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी है। वहीं अन्य दो बच्चों सहित एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

भरभराकर बच्‍चों के ऊपर गिरी दीवार
इसमें गांव के लगभग आधा दर्जन बच्चे सभी एक साथ भोजन करने के बाद खेलते-खेलते देवानंद पान के घर के आंगन में सो गये। रात के करीब नौ बजे वहीं पर निर्माणाधीन दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर गिरी। इससे नीचे सो रहे बच्चे दब गये। आनन-फानन में देवानंद पान ने चार बच्चों को खिंचकर मलवे से बाहर निकाला। पर दो बच्चे शिवा पान व मुन्ना पान वहीं दब गये।

दो बच्‍चों की हुई दर्दनाक मौत
परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहा पर शिवा पान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने मुन्ना पान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। पर वहां के चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।
शरीर का एक-एक अंग टूटकर हुआ चूर
परिजनों ने बताया कि शिवा पान के शरीर का एक-एक अंग टूटकर चूर हो गया है। दोनों के मुंह से काफी खून निकल रहा था। घायल में देवानंद पान, सुनिता पान, सोमनाथ पान व अर्जुन पान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *