Categories

September 19, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में अस्त्र शस्त्रों की पूजा अर्चना कर तीनों अखाड़ों में निकला रामनवमी जुलूस


चैत्र नवरात्र के दसवें दिन सरायकेला में पारंपरिक हथियार के साथ भव्य आस्था व श्रद्धा का पर्व रामनवमी जुलूस के साथ निकल गया। शाम 5:00 बजे तीनों अखाड़ा समितियों ने विसर्जन जुलूस एवं झांकियां निकल गई। महावीर आखड़ा नीचे टोला नरोडीह , श्री श्री महावीर आखड़ा नरोडीह ऊपर टोला झांकियां निकाली। जिसे देखने के लिए दूध दराज के ग्रामीण क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में लोग आए थे।

रामनवमी जुलूस में शामिल होने पहले श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान की जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हुआ साथ ही जय श्री राम के नारों से पूरा सरायकेला भक्ति में हो गया। पुरे सरायकेला क्षेत्र में गाजे बजे की धुन पर अस्त्र-शस्त्र परिचालन करते हुए राम भक्तों ने लाठी तलवार एवं विभिन्न पारंपरिक हथियारों से प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक हैरत अंग्रेज करतब दिखाएं। जुलूस में युवाओं व बच्चों द्वारा एक से एक बढ़कर हैरत अंग्रेज करतब दिखाये।

मारवाड़ी युवा व सरायकेला शाखा द्वारा रामनवमी जुलूस के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच शरबत और शीतल पेय का वितरण किये। रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्वक आयोजन के लिए कमेटी के श्री श्री महावीर अखाड़ा नीचे टोला नरोडीह के अध्यक्ष – रासबिहारी मुखी , सचिव – राजकिशोर मुखी कोषाध्यक्ष – चंदन मुखी , सदस्य- राजा मुखी , दीपक मुखी , अनिल मुखी , प्रदीप मुखी , जितेन मुखी , दिनेश मुखी ,कानू सरदार , राकेश मुखी , संजय मुखी पर एवं श्री श्री महावीर अखाड़ा नरोडीह ऊपर टोला , अध्यक्ष – शिवा मुखी, सचिव- महादेव मुखी , कोषाध्यक्ष – संजू मुखी , सदस्य – सुमन मुखी , संतोष मुखी , प्रेम मुखी, शिव मुखी ,बादल मुखी एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
सरायकेला थाना प्रभारी विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे दल बल के साथ उपस्थित रहे एवं शांति और भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व संपन्न कराने में अग्रणी भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *