सरायकेला : मुरुप गाँव के राधा गोविंद संकीर्तन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, श्रीहरि से मांगी क्षेत्र के लोगों की खुशहाली
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव के श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा हरि मंदिर प्रांगण में चौबीस पहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ जारी है। संकीर्तन का शुभारंभ मंगलवार को पुजारी देवानन्द दास व श्रावण दास द्वारा संयुक्त रूप विधिवत गंधाधिवास से किया गया । इसके बाद राधा गोविंद अखंड नाम यज्ञ का आरंभ किया गया जो लगातार चौबीस पहर तक चलेगा । वहीं 20 अप्रैल शनिवार को सुबह धुलौट के साथ समापन हो जाएगा ।

उक्त संकीर्तन में पश्चिम बंगाल पुरुलिया के भवेश तारक कुमार (बेदडीह), लख्खी नारायण गोस्वामी (किरीबेडा), अजय तंतुवाय( टोडाग बगमुंडी) , पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर के निताई गौर महिला संकीर्तन पार्टी ( कलाय), राधा कृष्ण महिला संप्रदाय ( बड़ों कैऊदी, सालबनी), सरायकेला खरसवां जिला के दुर्लभ दास राधा गोविंद संप्रदाय पार्टी (कलिकापुर), आनंद प्रमाणिक (मुरुप ) , आदि कीर्तन मंडलियां योगदान दे रहे है। उक्त संकीर्तन के दूसरे दिन गुरुवार को भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा जी पहुँचकर हरि मन्दिर में परिक्रमा की। इसके बाद श्रीहरि के चरण में माथा टेके एव पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की। उनके साथ खरसवां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय,भाजपा नेता उदय सिंहदेव , जगत किशोर प्रधान, अश्वनी सिंहदेव, राजेंद्र प्रधान , सुनील मंडल समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे। इसके अलावे आस पास गाँव के सैकडो हरि भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

संकीर्तन के दरम्ययान समिति द्वारा श्रीहरि के भक्तों के बीच प्रसादआदि वितरण किया गया। इसके अलावे समिति द्वारा भंडारा का आयोजन कर संकीर्तन देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया l उक्त धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में संकीर्तन समिति के बिप्रोसेन प्रधान, कुथलु प्रधान, अजीत प्रधान,आनंद प्रमाणिक ,रुद्र प्रधान, गोरा चाँद हो, किरण हो, बिरेश प्रमाणिक, चितरंजन प्रधान,नन्द किशोर प्रधान, निर्मल प्रधान, रघु प्रधान, मनोरंजन प्रधान, हेमसागर प्रधान समेत समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सारानीय रहा।
