Categories

September 19, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गोविंदपुर के रामनवमी जुलूस में शामिल हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा

सरायकेला :रामनवमी का जुलूस गुरुवार शाम को सरायकेला के गोविंदपुर गाँव में निकाला गया. इस जुलूस पर सरायकेला खरसवां जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व गोविंदपुर पंचायत के मुखिया सोमा पूर्ति शामिल हुए थे। उन दोनों अतिथियों को आखाडा आयोजन समिति द्वारा गेरुआ वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

गोविंदपुर मंडल टोला में बनाए गए अखाड़ा स्थल से झंडा जुलूस पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए पुनः आखाडा पहुंचा। इस दरम्यान बजरंग दल के लोगों ने कई करतब दिखाए. हाथों में तलवार, भाला, डंडा व अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस युवाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। पूरा गाँव भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर आखाडा कमेटी की ओर से आकर्षक झांकियां भी निकाली गई थी। वहीं बच्चे जुलूस के दौरान भगवान, राम, लक्ष्मण, सीता, बजरंगबली का रूप धारण किए हुए थे. इस जुलूस में बजरंग दल के सुबोध मंडल, मुकेश मंडल, धनंजय मंडल, संजय मंडल, रितेश गोप, राजेन मुर्मू, रुपवाहन मंडल, सोमाई मुर्मू, राजेश मंडल, कार्तिक मंडल, विकास मंडल, दुर्गा पति आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *