ईटागढ़ पंचायत के कुलूडीह में भव्य मंदिर बनाने हेतु हुआ भूमि पूजन
सन 1881 अर्थात 143 वर्ष बाद इस वर्ष ग्राम पंचायत ईटागढ़ अंतर्गत कुलूडीह गांव ( जिला सरायकेला खरसावां ) में ग्राम वासियों का सपना साकार होते हुए नजर आ रहा है। पिछले 143 वर्ष से इस गांव में महाशिवरात्रि पूजा का आयोजन पूरे धूमधाम के साथ होते आ रहा है।9 दिन तक लगातार मेला का आयोजन किया जाता है। एवं तरह-तरह के संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। किंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि इतने वर्षों तक इस गांव में अभी तक एक भी शिव मंदिर का निर्माण नहीं हुआ। शिव मंदिर तो क्या कोई भी मंदिर नहीं है।

पिछले डेढ़ वर्षो से महाशिव शक्ति पूजा समिति के सदस्यों एवं गांव वालों ने मिलकर या निर्णय लिया कि गांव में मंदिर का निर्माण किसी भी हाल में किया जाएगा।आज यह सपना साकार होते हुए नजर आ रहा है। इस मंदिर को भव्य और सुंदर बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान चंपई सोरेन जी ने भी आश्वासन दिया है कि वह बहुत जल्द सरकारी निधि से इस गांव में भाव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह आश्वासन पाकर कुलूडीह गांव के सभी ग्रामवासी खुशियां और उल्लास मना रहे। और इस पुनीत कार्य के लिए सभी ग्रामवासी माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान चंपई सोरेन जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं ।

गुरुवार को मंदिर बनाने हेतु जगह को चिन्हित कर भूमि पूजन किया गया। बहुत ही जल्द इसी जगह मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा । अगले कुछ दिनों में वैशाख महीना के अंदर 108 भाव्य कलश यात्रा के साथ शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान मुटलू माडी पूजा समिति के अध्यक्ष नंदू कर्मकार , कोषाध्यक्ष राकेश महतो कमललोचन , सूरजू गोप , अजीत मंडल ,अनंत प्रमाणिक, होमनाथ गोप, पेमा दास, संजय महतो , अशोक,संकर मंडल, राम, और कई सारे सदस्य गण उपस्थित थे।
