Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधा

चाईबासा: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधा है। चाईबासा दौरे पर पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दो चरणों के चुनाव के बाद मोदी की गारंटी की बात करने वाले प्रधानमंत्री हताश और निराश हैं, इसलिए चुनाव प्रचार के दौरान मंचों से अनाप शनाप बोलने लगे हैं।

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दस सालों के अपने कामकाज के बारे में जनता को बताने की बजाय मोदी जी मंगलसूत्र और हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को अपने कामकाज के भरोसे ही चुनाव लड़ना होगा, क्योंकि अब मोदी मैजिक समाप्त हो गया है। हताशा के कारण ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए भी अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।

झारखंड के परिप्रेक्ष्य में बोलते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है। जिसका उदाहरण सीता और गीता हैं। मोदी जी सीता और गीता के भरोसे अपनी नैया पार लगाना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा के पास लोगों की कमी है, इसलिए बाहर से लाकर चुनाव लड़ा रहे हैं, इसके कारण मेरा परफॉर्मेंस भाजपा के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। मंत्री ने कहा कि अब जनता समझ चुकी है और ऊब गयी है। उनके झांसे में नहीं आने वाली है। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में चल रहे चुनावी परिदृश्य और समीकरण पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दलबदलुओं को जनता इस बार जरूर सबक सिखाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *