बोड़ाम में शॉर्ट सर्किट से पुआल से लदी पिकअप वैन में लगी आग
बोड़ाम में शॉर्ट सर्किट से पुआल से लदी पिकअप वैन में आग लग गई। घटना बोड़ाम बाजार स्थित पंचायत मंडप के बगल की है। जहा 440 वोल्ट के बिजली तार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पुआल से लदी पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। इससे घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में वैन को लेकर उसके चालक कुछ दूर आगे होंडा शोरूम के पास ले जाकर पलटी करने का प्रयास किया लेकिन एक गड्ढे में जा घुसी। इस दौरान वाहन चालक का एक हाथ जलने से वह घायल हो गया। बताते हैं कि इस घटना में पुआल के अलावा पिक अप वैन का आधा हिस्सा जल गया। सूचना पाकर पहुंची बोड़ाम पुलिस और स्थानीय लोगो की सहायता से आग को बुझाया गया।
