उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में उत्कल सम्मेलेनी द्वारा उड़िया पुस्तकों का किया गया वितरण
आज दिनांक 30 अप्रैल को उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में उत्कल सम्मेलेनी की तरफ से वर्ग एक से आठ तक के 98 विद्यार्थियों के लिए ओड़िया पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता झा के द्वारा की गई। कार्यक्रम में उत्तल सम्मेलन के गम्हरिया शाखा के अध्यक्ष श्री रवि सतपति ,राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानीता शिक्षिका तथा उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर के पूर्व प्रधानाध्यपी का श्रीमती संध्या प्रधान, उत्कल सम्मेलेनी के सदस्य सौभाग्य सतपथी और अरूण आचार्य, संजय उदय सतपथी विद्यालय के ओडीया शिक्षिका रंजीत राउत, नंदिता दास ,प्रमिला कुमारी पूर्णिमा आचार्य आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संध्या प्रधान ने कहा विद्यालय में उड़िया पठन-पाठन वर्षों से प्रचलित है करीब 40 वर्ष का इतिहास रहा और यह मध्य विद्यालय में उड़िया बच्चे अध्यनरत है परंतु कुछ वर्ष में थोड़ी सी पुस्तक की दिक्कत के कारण पठन पाठन बाधित हो रहा था आज प्रत्येक वर्ग अनुसार पाठ्य पुस्तक वितरण होने के कारण विद्यालय के बच्चे लाभान्वित होंगे, तथा नई शिक्षा नीति के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन के द्वारा भाषा आधारित शिक्षण कार्यक्रम भी सफल होगी कार्यक्रम में सफल संचालन हेतु प्रधानाध्यपी का के द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
