Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती व सरायकेला के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती व सरायकेला के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए। राजनगर में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रत्याशी गीता कोड़ा, सरायकेला विधानसभा भाजपा संयीजक विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा नेता गणेश महाली द्वारा माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया गया।

शामिल कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों के भाजपा में आने से सरायकेला विधानसभा में पार्टी और अधिक मजबूत होगी साथी ही सरायकेला शहर में पार्टी काफी मजबूत होगी जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात भोला मोहंती व शंभू आचार्य ने कहा कि देश व राज्य का भला भाजपा ही कर सकती है उनके साथ करीब 40 कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *