शरारती तत्वों ने राजनगर के चुका पहाड़ में लगाई आग कई पेड़ पौधे समेत जीव जंतु जले
राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा खेतों में लगाई गई आग में विकराल रूप ले लिया है । आग ने महाराजगंज , श्यामनगर व कालाझरना से सटे चुका पहाड़ को अपने चपेट में ले लिया है। जंगल में लाखों पेड़ पौधे व जीव जंतु जलकर खाक हो गये। तेज गर्म हवाएं भी आग में घी डालने का काम कर रही है। जिससे देखते ही देखते आग की विशाल लपटें लाखों निर्दोष जीव जंतु वह पेड़ पौधों को अपने आगोश में ले लिया।

चुकापहाड़ से बढ़ते हुए आग गांडे जंगल से होते हुए रावणकोचा जंगल की ओर तेजी से बढ़ रही है आग इतनी भयंकर जल रही है कि चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। आसमान में धुएं की गुब्बार छा गए हैं। धुएं से जंगल पूरी तरह ओझल हो गया है। भय इस बात का भी है कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो पूरे जंगल को तो अपने आगोश में ले लेगा साथ ही यदि आग गांव की ओर फैला तो काफी भयानक हो सकता है।
