Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मजदूर दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अपने चिर-परिचित अंदाज में मजदूरों का तिलक- चंदन लगाकर किया पूजन

इस तरह का सम्मान पाकर नगर पंचायत के मजदूर अभिभूत हो गए मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों के अथक परिश्रम से विकास की परिकल्पना की जा सकती है देश भर के मजदूरों सहित हमारे सरायकेला को स्वच्छ बनाने में आपकी भूमिका अतुलनीय है आप देवतुल्य हैं मजदूर दिवस पर आपलोगों का पूजन और वंदन करने का मुझे सौभाग्य मिला. आपलोगों के बिना विकास की परिकल्पना भी बेमानी है, आपकी मेहनत खून पसीने का मूल्य चुकाना असंभव, हमारी खुशियां आपसे हैं, आपकी खुशियों और आपलोगों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकताओं में है।

मजदूर दिवस संस्थान की समृद्धि, शक्ति और कल्याण को सुनिश्चित करने वाले श्रमिकों की भक्ति और योगदान के प्रति वार्षिक समीक्षा / सम्मान का दिवस है. मनोज चौधरी ने कहा मैं 35 वर्षों से समाज सेवा से जुड़ा हुआ हूं और मुझे जब भी मजदूरों से संबंधित समस्या या शिकायत मिली जो मज़दूरों के अधिकारों के दमन से संबंधित थी मैंने त्वरित समस्या का हल करने की कोशिश किया है और आगे भी आप लोगों के हक और सम्मान के लिए लड़ता रहूंगा।

मई दिवस विशुद्ध रूप से श्रमिकों द्वारा संगठन की भलाई के लिए किए गए योगदान और इसके परिणामस्वरूप मजदूरों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता था, लेकिन आज मजदूर दिवस एक श्रमिक उत्सव के रूप में विकसित हो रहा है जिससे इस दिन के गहरे और सच्चे महत्व खत्म हो रहें हैं. सम्मान समारोह में मुख्य रूप सरायकेला नगर एवं आसपास के गांव के काफी संख्या में मजदूर भाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *