मजदूर दिवस पर बार एसोसिएशन के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
चाईबासा:- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ,उपाध्यक्ष कैसर परवेज, महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन के कर्मचारी बीरबल तुरी, श्रीकांत कुमार मौलिक, मोहन कुमार मौलीक, श्याम का, पंकज गोप व सोनू गोप को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मौके पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दुर्योधन गोप, सरकारी वकील पवन शर्मा, जगदानंद प्रधान,अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, अमरेश साव, दिलीप सिंह ,सुकुमार दरीपा, प्रणव दरीपा, अनिल सुंडी, मनीष देवगम ,आदित्य विश्वकर्मा, पूजा चौरसिया, प्रशांत गुप्ता के अलावा अधिवक्तागण मौजूद थे।
