Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न श्रम संगठनों के द्वारा निकाली गई विशाल रैलियां

जमशेदपुर : विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न श्रम संगठनों के द्वारा मजदूर हित के आह्वान को लेकर विशाल रैलियां निकाली गई, मजदूर नेताओं के अगुवाई मे सैकड़ों कि संख्या मे मजदूर इन रैलियों मे शामिल होकर मजदूर हित मे आवाज़ बुलंद करते नजर आये। बारीगोड़ा क्षेत्र से ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के नेतृत्व मे ग्रामीण क्षेत्र से विशाल रैली निकाली गई, सभी ने यहाँ मजदूर हित मे इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।

ऐटक के राज्य सचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा कि आज ही के दिन मजदूरों का आंदोलन रंग लाया था और मजदूरों ने आठ घंटे के ड्यूटी का नियम बनवाया था। उसी के लिए आज इस दिवस को खास तौर पर विश्व भर के मजदूर मनाते है, लेकिन वर्तमान मे देश कि केंद्र सरकार 12 घंटो का शिफ्ट लाकर मजदूरों के अधिकारों को हनन करने के प्रयास मे है, जिसके खिलाफ आवाज़ बुलंद किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *