पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे और राहुल गांधी की सभा के साथ झारखंड में बढ़ेगी सियासी सरगर्मी
रांची: 40 से 47 डिग्री तक के तापमान में तप रहे झारखंड में मई के पहले हफ्ते में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से सियासी सरगर्मी उफान पर होगी. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद दोनों नेता पहली बार यहां आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का 3 और 4 मई को सिंहभूम, रांची, पलामू और लोहरदगा में कार्यक्रम तय हुआ है. इसे लेकर पार्टी के साथ-साथ प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. एसपीजी की टीमों ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया है. पीएम मोदी की पहली सभा 3 मई को अपराह्न तीन बजे चाईबासा (सिंहभूम) में होगी. इसके बाद वह शाम छह बजे रांची पहुंचेंगे. यहां एयरपोर्ट से लेकर रातू रोड चौराहे तक करीब नौ किलोमीटर रोड शो करेंगे. इसके लिए सड़कों के किनारे बैरिकेडिंग की जा रही है.
