May 18, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन किया दाखिल, जनसभा में मुख्यमंत्री रहे शामिल

धनबाद : धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान अनुपमा सिंह के साथ अनूप सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह मौजूद रहे। नामांकन के बाद रोड शो का आयोजन किया गया। अनुपमा सिंह अपने समर्थकों के साथ मेमको से गोल्फ ग्राउंड तक रोड शो किया। रोड शो के बाद एक जनसभा को भी वह सम्बोधित करेंगी। अनुमपा सिंह की जनसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी जनसभा में मौजूद हैं।

बता दें कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अनुपमा सिंह के नाम की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे थे। धनबाद लोकसभा चुनाव में अनुपमा सिंह के सामने भाजपा के ढुल्लू महतो की चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *