खुशखबरी : सांसद संजय सेठ के प्रयास से अब चांडिल स्टेशन पर होगा हटिया – हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव, अन्य ट्रेनों का ठहराव भी बहुत जल्द
सरायकेला – खरसवां : रांची के सांसद संजय सेठ के अथक प्रयास के फलस्वरूप चांडिल वासियों का महत्वपूर्ण मांग पूरा होने जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से चांडिल स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से चांडिल के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं। इस संदर्भ में चांडिल वासियों ने सांसद संजय सेठ से ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी है। लोगों की मांग को देखते हुए सांसद संजय सेठ भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। पर, अब खुशखबरी है कि चांडिल स्टेशन पर हटिया – हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव होगा। वहीं, अन्य कई ट्रेनों का ठहराव भी बहुत जल्द शुरू हो सकता है।
इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं ही एक पत्र लिखकर सांसद संजय सेठ को जानकारी दी है। उक्त पत्र में कहा गया है कि चांडिल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18615/ 16 हटिया – हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस का ठहराव हेतु स्वीकृति प्रदान कर गया है।
बता दें कि उक्त ट्रेन को चांडिल स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर सांसद संजय सेठ ने अबतक रेल मंत्री तथा विभाग को चार – चार पत्र लिखा है। अतंतः संजय सेठ का प्रयास रंग लाया और अब ट्रेन का ठहराव होगा। इस संबंध में सांसद संजय सेठ ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चांडिल वासियों के समस्या को समझा और उसे गंभीरता से लेते हुए ट्रेन के ठहराव की मांग को पूरा किया। उन्होंने कहा कि हटिया – हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव की अनुमति देकर यह एक तरह से रेल मंत्री ने चांडिल वासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया है।
श्री सेठ ने बताया कि चांडिल स्टेशन पर जिन अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग है, उन मांगो पर विभाग विचार कर रही हैं। अन्य ट्रेनों का ठहराव भी बहुत जल्द शुरू होगा।
Seraikela-Kharswan: Due to the untiring efforts of Ranchi MP Sanjay Seth, an important demand of Chandil residents is going to be fulfilled. For the last few months, the passengers of Chandil are facing a lot of trouble due to non-stoppage of various trains at Chandil station. In this context, the residents of Chandil have demanded the stoppage of trains from MP Sanjay Seth. Seeing the demand of the people, MP Sanjay Seth is also making continuous efforts. But, now there is good news that Hatia – Howrah Express will have stoppage at Chandil station. At the same time, stoppage of many other trains can also start very soon.
In this regard, Railway Minister Ashwini Vaishnav himself has informed MP Sanjay Seth by writing a letter. It has been said in the said letter that approval has been given for stoppage of train number 18615/16 Hatia – Howrah Kriya Yoga Express at Chandil railway station.
Please inform that MP Sanjay Seth has so far written four letters to the Railway Minister and the department regarding the demand of stopping the said train at Chandil station. Ultimately Sanjay Seth’s effort paid off and now the train will stop. MP Sanjay Seth has expressed happiness in this regard. He said that Railway Minister Ashwini Vaishnav understood the problems of Chandil residents and took them seriously and fulfilled their demand for stoppage of the train. He said that by allowing the stoppage of the Hatia-Howrah Express, in a way, the Railway Minister has given a Republic Day gift to the people of Chandil.
Mr. Seth told that the department is considering the demands of other trains for which there is a demand to stop at Chandil station. Stoppage of other trains will also start very soon.
