‘Main Bhi Election Ambassador’ अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर निगम आदित्यपुर मे चलाया गया जागरूकता अभियान
कचरा उठाव वाहन के माध्यम से शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को अभियान मे सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर किया जायेगा जागरूक
मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर स्वयम् भी मतदान करने तथा अन्य लोगो को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का किया गया अपील
सरायकेला-खरसावां :- आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर Sveep कोषांग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर प्रशासक आदित्यपुर -सह- वरीय पदाधिकारी Sveep कोषांग श्री आलोक कु. दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम आदित्यपुर कार्यालय परिसर मे सभी पदाधिकारी/कर्मियों तथा सफाई मित्र तथा आम लोगो के साथ मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर सभी को लोकसभा आम निर्वाचन-2024 मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने आस-पास के लोगो को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कल दिनांक 7 मई 2024 को संध्या 6-8 बजे तक चलाए जाने वाले #MainBhiElectionAmbassador अभियान के सफल क्रियान्वयन तथा अभियान मे शहरी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से नगर प्रबंधक आदियपुर द्वारा सभी कचरा उठाव वाहनो (बैनर पोस्टर तथा माइकिंग से संदेश) को रवाना किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगो को अभियान मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने तथा अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का अपील किया गया।
