Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया के कालियाडूंगरी में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय

गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत कालिया डूंगरी में प्रखंड भाजपा चुनावी कार्यालय खुला। जिसका उद्घाटन खरसावां विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय, जिला सरायकेला खरसावां के भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव गम्हरिया प्रखंड भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष विमल महतो संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को जीताने की जरूरत है।

पीएम मोदी ही देश का विकास करने में सक्षम है। देश में मोदी की कल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष घबरा गए हैं। महिलाओं को सम्मान के लिए कोई योजनाएं चलाई जा रही है। उज्जवला योजना पीएम आवास किसान सम्मन निधि सहित अन्य योजनाओं से जुड़कर लोग लाभान्वित ही रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित है उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की इस कार्यालय उद्घाटन में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *