बेगनाडीह गाँव में भाजपाईयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान,अर्जुन मुंडा को वोट देने की अपील
खरसावां प्रखण्ड के बुरुडीह पंचायत अंतर्गत बेगनाडीह गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगों से संपर्क कर कहा गया कि केंद्र में पुनः मोदी सरकार बने इसी बात को ध्यान में रखकर खूंटी लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री अर्जुन मुंडा जी को वोट देने की अपील की गई। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के शंभूनाथ पति, देवाशीष नायक, राजेश मुखी,हेमसागर प्रधान, योगेश चन्द्र प्रधान, कपिलदेव महतो, त्रिलोचन नायक, राजकिशोर नायक,सुभाष प्रधान समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
