खरसावां के खूंटपानी़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर
खरसावां विधानसभा के अंतर्गत खुटपानी़ प्रखंड के विभिन्न गांव के पाताहातु, पीरलीग सीसीबासा, भीया,चाचा गाँव, व चुड़ियु पूणिया, खरसावां विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के नेतृत्व में भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गांव के प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से खूंटी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट देने की अपील की गई।

मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा की चार सौ पार नारा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का नारा नहीं है, वो भारत की जनता की आवाज है इसके साथ लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों की भारत का विकास पच नहीं रहा है। झारखंड राज्य के मंत्री के पीए के नौकर के पास से 40 करोड रुपया मिलता है उस रुपये का का इस्तेमाल कैसे और क्यों होगा यह आप सभी जानते हैं राज्य में गरीबों की हिस्सेदारी को काटा जा रहा है उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए यह चुनाव हो रहा है इसलिए देश के विकास सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट दे इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में देखा गया।
