साकची बाजार के डालडा लाइन में देर शाम लगी आग
साकची थाना क्षेत्र के डालडा लाइन (साकची बाजार) स्थित श्री करुणा इंटरप्राइजेज नामक इलेक्ट्रिक दुकान में मंगलवार
देर शाम आग लग गई। धीरे-धीरे आग इलेक्ट्रिक दुकान से सटे श्री रतन मंदिर आभूषण दुकान में पहुंचेगई। एक-एक कर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़
घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इलेक्ट्रिक दुकान के भीतर रखे सभी सामान जल गए। आभूषण दुकान के कुछ सामान भी जले हैं।

इस अगलगी में दुकानदारों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आस-पास के लोगों ने इलेक्ट्रिक दुकान से पहले धुआं निकलता देखा। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इधर, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई। बाजार में कई दुकान हैं जो एक-दूसरे से सटी हैं। समय रहते आग नहीं बुझाया जाता तो कई दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थी। पहले भी यहां अगलगी की घटना हो चुकी है। बारिश के कारण भी आग अधिक नहीं फैली।
