खरसावां में भाजपा ने जनसंपर्क सह बाइक रैली निकाली
विपक्षियों को नहीं पच रहा है देश का विकास-मीरा मुंडा
खरसावां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजसू के साथ मिलकर मंगलवार को जनसंपक अभियान के तहत बाइक रैली निकाल कर लोगों से जनसंपर्क के माध्यम से खूंटी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट देने की अपील की गई। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी सह भाजपा नेत्री मीरा मुंडा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान सह बाइक रैली की शुरूआत खरसावां के आमदा मुरूमडीह चौक से की गई। जो विभिन्न में जनसंपर्क अभियान चलाकर सह बाईक रैली निकालकर लोगों से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा को कमल फूल छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की गई।

रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए सभी भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद और अर्जुन मुंडा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मौके पर श्रीमति मुंडा ने कहा कि चार सौ पार का नारा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का नारा नहीं है, वो भारत की जनता की आवाज है। इसके साथ लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होने कहा कि विपक्षियों को भारत का विकास पच नहीं रहा है। झारखंड राज्य के मंत्री के पीए के नौकर के पास से 25 करोड़ रुपये मिलता है। उस रुपये का इस्तेमाल कैसे और क्यों होगा यह आप सभी जानते हैं। राज्य में गरीबों की हिस्सेदारी को काटा जा रहा है।

राज्य के किसी भी विभाग में नियमित रूप से काम नहीं होता। यह परंपरा झारखंड में बना दी गयी है। देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी लगातार काम कर रहे हैं। श्रीमति ने कहा यह वोट देश को अखंड बनाने, विकसित करने, गरीबों को सुरक्षा की गारंटी, न्याय देने की गारंटी, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की गारंटी के लिए हो रहा है। युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए यह चुनाव हो रहा है। इस लिए देश के विकास, सुरक्षा के लिए भाजपा को अपना वोट दे। इस दौरान मुख्य रूप से मीरा मुंडा, जिप सावित्री बानरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमानाथ महतो, सुधीर मंडल, प्रेम महतो, प्रकाश मुखी आदि भाजपाई व आजसू नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।

इन गांवो चला भाजपा जनसंपर्क अभियान
खूंटी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मुरूमडीह, छोटाआमदा, बुडीतोपा, आमदा माझी टोला, आमदा नया बजार, टिरीगंटिपा, उदालखाम, नारायणपुर, बॉदुबेडा, कुचाई खामारडीह, कुदासिंगी, आसनतलिया, मौदा, कोचा, कृष्णापुर, डंगलटांड, उधुडिया, गोपालपुर, पोटोबेडा, जोरडीहा, बालियाटॉड, छोटा बाम्बो, बडाबाम्बों, तेलागजुडी, पिताकंलाग, बडासरगीडीह, लोसोदिगी, सिगाडीह, तेलाईडीह, कोलाईडीह, जेनासाई, सुपाईसाई, रूगडीह, गितीलता, राजाबासा, पारूलबादी, बडामशाल, दिन्दुसाई, खुदीपीड, मानीडीह, दलाईकेला, सतीकुदर, पिंडकी, बनाईकेला, तुडीयाग, जोजोडीह, पदमपुर, बोडो आदि गांव में जनसंपर्क सह बाइक रैली निकालर वोट की अपील की गई।
