खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन,कहा जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष
खरसावां : खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनसंपर्क किया.श्री मुंडा ने कुचाई प्रखंड के रोलाहातु, तरम्बा ,मरांगहातु, सुराबेड़ा, पोंडाकाटा,कुंजाडीह,छोटाचाकड़ी,पारलबादी वही खरसावां प्रखंड के राजाबासा,जोरडीहा व पोटोबेड़ा जबकि खूंटपानी प्रखंड के दोपाई व बड़ाचिरू आदि गांवों का दौरा किया. जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धि बतायी.इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी वादो को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रही है.केंद्र में अटल जी की सरकार ने अलग झारखंड बनाकर अपना वादा निभाया.

कांग्रेस ने कई सालों से महिलाओं का 33% आरक्षण बिल को लटका रखा था.लेकिन मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन पास करा कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है.महिलाओं को सम्मान देने वाली सरकार को फिर से जितना है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि विपक्षी दल के नेता अफवाह उड़ा रहे हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी लेकिन यह कोई कपड़ा नहीं जो बदल दिया जाएगा.संविधान देश का विधान है.इसे कोई बदल नहीं सकता है. विपक्षी दलों के पास कोई एजेंडा नहीं है.इसीलिए वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं.
