Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : लेटेमदा में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग  में हड़कंप

सरायकेला जिला के लेटेमदा स्टेशन की समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चांडिल रेंज  ट्रेटोरियल क्षेत्र ईचाडीह  की है । बतादे की  बुधवार की  देर रात एक हाथी हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। तिरलडीह PWI अधिकारी ने बताया कि हावड़ा हटिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से घटना होने की सूचना है।हालांकि ट्रैन या यात्रि पर किसी प्रकार का क्षति नही हई ही।

बताया जा रहा है की  हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर दूसरी और जा रहा था  इस दौरान झुंड में से एक हाथी रेलवे लाइन की तरफ चला गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हाथी की मौत की खबर सुनते ही वन चांडिल रेंज  में हड़कंप मच गया और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी देते हुए चांडिल  रेंज अफसर  ने बताया की नर हाथी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है डॉक्टरों द्वारा  मृत हाथी का पोस्टमार्टम कर  अंतिम संस्कर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *