केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने पत्नी मीरा मुंडा के साथ पहुंचकर मतदान किए।
सरायकेला खरसावां ।

सिंहभुम संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला विधानसभा एवं खूंटी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत खरसावां विधानसभा के कुल 1050 मतदान केंद्र में संवाद सुबह 7:00 से मतदान प्रारंभ हुई ।सुबह से ही मतदान केंद्र में वोटरों का रुझान देखा गया। सुबह 9:00 तक सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 12.54% मतदान हुई है, जबकि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे तक 12.61% मत पडे हैं।
केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने खरसावां के खिलारीसाइ मतदान केंद्र में अपने पत्नी मीरा मुंडा के साथ पहुंचकर मतदान किए। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है, यह चुनाव देश के आने वाले भविष्य को एक बेहतर दिशा की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। भाजपा के पक्ष में सभी क्षेत्र में मत पढ़ रहे हैं ,खूंटी संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा बढ़त बना रही है।

Samvad Voting started from 7:00 am in total 1050 polling stations of Seraikela Assembly under Singhbhum Parliamentary Constituency and Kharsawan Assembly under Khunti Parliamentary Constituency. The trend of voters was seen in the polling stations since morning. Till 9:00 am, 12.54% voting took place in Seraikela Assembly constituency, while in Kharsawan Assembly constituency till 9:00 am, 12.61% votes were cast.
Union Minister cum BJP candidate from Khunti Lok Sabha constituency Arjun Munda reached Khilarisai polling station in Kharsawan along with his wife Meera Munda and cast his vote. On this occasion, Shri Munda said that this is a great festival of democracy, this election will take the future of the country towards a better direction. He said that there is a lot of enthusiasm among the people regarding voting. Votes are being read in favor of BJP in all the areas, BJP is also leading in Khunti parliamentary constituency.

