Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू, भीड़ व ट्रैफिक कंट्रोल करना होगी बड़ी चुनौतीजनसभा, हैलीपेड व पार्किंग स्थल के अलावे ट्रैफिक व्यवस्था का लिया गया जायजा

जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम मोदी झारखंड आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी घाटशिला के मउभंडार में पहली बार जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सभी तैयारी शुरू कर दी हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां 19 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi Jharkhand Visit: जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने घाटशिला के मउभंडार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे।

रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रविवार को जिले के एडीएम, ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ के संग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के तैयारियों का जायजा लिया। जनसभा स्थल मउभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान का निरीक्षण किया गया।इसके बाद प्रस्तावित हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ पर कंट्रोल बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

भीड़ को संभालना होगा चुनौतीपूर्ण काम
मउभंडार ग्राउंड पीएम के कार्यक्रम के अनुरूप छोटा माना जाता है। ऐसे में यहां भीड़ संभालना एक चुनौती होगी। वहीं शहर की ट्राफिक व्यवस्था पर कंट्रोल बनाए रखना भी एक चैलेंज भरा काम होगा। क्योंकि शहर में एक ही मुख्य मार्ग है।

जो सभास्थल मैदान के समीप से होकर पार होती। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इन तमाम मुद्दों को लेकर पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर सभा में पहुंचने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए। कार्यक्रम स्थल से पहले ही वाहनों की नो इंट्री हेतु बैरियर लगाए जाएंगे।

कई स्थानों को पार्किंग स्थल बनाने के लिए किया चिन्हित
प्रधानमंत्री की जनसभा में दूर दराज से वाहनों से पहुंचने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल से ही कुछ दूर पर अपने बड़े वाहनों को तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करना होगा।

इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बेनाशोल फुटबाल ग्राउंड, मउभंडार बाबूलाइन व टुमांगडुंगरी ग्राउंड, सर्कस मैदान ग्राउंड, कीताड़ीह काजू जंगल के समीप ग्राउंड को देखकर उसे चिन्हित किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने बनाई रणनीति
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा।

इसके लिए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाए जाने की भी संभावना है। मउभंडार डायरेक्टर बंगला में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

भाजपा नेताओं ने भी झोंकी ताकत
मउभंडार में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने भी पूरी ताकत झोंकी है। भाजपा ने कार्यक्रम स्थल व भीड़ जुटाने को लेकर चर्चा की। इसके अलावे कार्यक्रम की रूपरेखा से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। भाजपा ने
कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

PM Modi is coming to Jharkhand to campaign in favor of Jamshedpur Lok Sabha BJP candidate Vidyut Varan Mahato. During this, Prime Minister Narendra Modi will address a public meeting for the first time at Maubhandar in Ghatshila. The police and district administration have started all preparations regarding his visit and security arrangements. Let us tell you that Prime Minister Narendra Modi will address a public meeting here on May 19.

PM Modi Jharkhand Visit: Prime Minister Narendra Modi will reach Ghatshila’s Maubhandar for the first time to address the election rally in favor of Jamshedpur Lok Sabha BJP candidate Vidyut Varan Mahato.

Preparations have been started from the district administration level regarding security arrangements for the Prime Minister’s program. Prime Minister Narendra Modi will address the public meeting on May 19.

Security arrangements were reviewed on Sunday
On Sunday, police and administrative officials along with the district’s ADM, rural SP, SDPO took stock of the security arrangements. The public meeting venue Maubhandar Tamra Pratibha Maidan was inspected. After this the proposed helipad site was inspected. Maintaining control over the crowd during the Prime Minister’s program will be a big challenge for the police administration.

Handling the crowd will be a challenging task
The Maubhandar Ground is considered small in line with the PM’s programme. In such a situation, handling the crowd here will be a challenge. At the same time, maintaining control over the traffic system of the city will also be a challenging task. Because there is only one main road in the city.

Which would pass near the meeting grounds. Regarding all these issues, police and administrative officials identified parking places at different places across the city for the vehicles reaching the meeting. Barriers will be installed before the venue to ensure no entry of vehicles.

Many places have been identified to become parking lots.
People coming to the Prime Minister’s public meeting by vehicles from far away places will have to park their big vehicles at the designated parking place at some distance from the venue of the event.

For this, the police and administrative officials identified the ground near Benashol Football Ground, Maubhandar Babulaine and Tumangdungari Ground, Circus Maidan Ground, Kitadih Cashew Forest.

Officials made strategy regarding security arrangements
In view of the Prime Minister’s program, tight security arrangements will be made. Security arrangements will be the most important task for the district administration.

For this, there is also a possibility of calling additional police forces from other districts. In the Maubhandar Director Bungalow, police and administrative officials discussed the security arrangements of the program.

BJP leaders also showed their strength
For the first time in Maubhandar, BJP leaders have also put in full force regarding the program of Prime Minister Narendra Modi. BJP discussed about the venue of the program and crowd gathering. Apart from this, the administrative officers were informed about the outline of the programme. BJP has
more in the program The aim is to gather crowd.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *