लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जागरूकता अभियान के उद्देश्य से Sveep के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र जागरूकता अभियान के उद्देश्य से Sveep के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त आज JSLPS के महिला समूह की दीदियों के द्वारा 08 रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड (चौलिबासा पंचायत के गाँव, काशीडीह) एवं नीमडीह प्रखंड (हेवेन पंचायत के गाँव मुरुँगीडीह)में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित मतदान तिथि 25 मई 2024 पर बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा अपने आस-पास के लोगो को भी प्रेरित करने का अपील किया गया।

