Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी बिद्युत महतो का जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान जोरों पर

जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सह एनडीए प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को सांसद बिद्युत महतो ने जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से सीधा संवाद किया और समर्थन की अपील की। भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद, कहा- नरेंद्र मोदी की सरकार ने की समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के हितों की चिंता, इंडी गठबंधन पर भरोसा करने का परिणाम साढ़े चार साल से भुगत रही झारखंड की जनता।

बिद्युत महतो ने प्रातः काल में एग्रिको मैदान में एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन के समर कैंप, गोलमुरी मंडल अंतर्गत गाढ़ाबासा, मथुरा बागान, सोनारी मंडल के विभिन्न क्षेत्र, मानगो मून सिटी एवं शंकोसाई रोड नंबर 1 से 5 तक पदयात्रा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पार्टी के कई वरीय नेताओं के संग कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। सांसद बिद्युत महतो ने लोगों से 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और ईवीएम क्रम संख्या 2 पर बटन दबाकर भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के तहत नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं सांसद बिद्युत महतो के द्वारा जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए विकास कार्यों से संबंधित पत्रक भेंटकर लोगों को जागरूक किया। वहीं, जनसंपर्क के तहत सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता की है। आज गरीबों को पक्की छत के साथ, राशन, बिजली, गैस चूल्हा, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, नल से जल आदि योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिला है।

आज देश में विकास की रफ्तार को बनाये रखने और विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। श्री महतो ने लोगों से इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उनके झूठ और भ्रमित करने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के झूठे वादे पर भरोसा करने का परिणाम साढ़े चार में भलीभांति देख और समझ लिया है। जनता ऐसे स्वार्थी दलों के झांसे में दोबारा नही आएगी। जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बिद्युत महतो का अभिनंदन किया और चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *