Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

समीर मोहंती ने भी लगाया जोर,घाटशिला के दामपाड़ा में चलाया जनसंपर्क अभियान

घाटशिला: झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत घाटशिला विधानसभा के दामपाड़ा क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय विधायक रामदास सोरेन के साथ उन्होंने ग्रामीणों के स्थानीय मुद्दों को सुना तथा राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनमें से अधिकतर परिवार पहले से ही पेंशन, राशन कार्ड एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से जुड़े हुए हैं।


समीर मोहंती ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बताया कि उन्हें सभी गांवों में समर्थन मिल रहा है तथा गांवों का माहौल परिवर्तन का स्पष्ट संकेत दे रहा है। इस अवसर पर कानू सामंत, कल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत, काजल नाथ, जगदीश भक्त, भारत मुर्मू , दसमत सोरेन, सिमंतो पाल, दलित मुर्मू, निमाय कालिंदी, करुणाकर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *