खरसावां के कृष्णापुर व पिताकलांग में छऊ नृत्य का आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां
खरसावां प्रखंड कृष्णापुर एवं पिताकलांग गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया.छऊ नृत्य का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई व समाजसेवी बासंती गागराई ने किया.कृष्णापुर गांव में गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई.कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी के प्रेम पर आधारित माया बंधन नृत्य पेश कर ऐसा समां बांध की सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.

मौके पर कृष्णापुर,डंगलटांड व गोलमाईसाई के कलाकारों ने नृत्य किया.कलाकारों ने मां दुर्गा की महिषासुर वध,राजा हरिश्चंद्र के दान गुप्त मिलन,राम लक्ष्मण पर आधारित सेतु बंधन, अश्वमेध यज्ञ व सीता हरण,शिव पार्वती के तांडव नृत्य को जीवंत रूप देकर समां बांध दिया.कृष्णापुर में दर्शक रात भर छऊ नृत्य का आनंद लेते रहे.विधायक दशरथ गागराई ने छऊ नृत्य को क्षेत्र का धरोहर बताया.उन्होंने क्षेत्र की लोक कलाओं को संरक्षित करने वाले कलाकारों को बधाई दी.मालूम हो कि कृष्णापुर गांव में 1961 से हर वर्ष छऊ नृत्य का आयोजन होता आ रहा है।
